ताज़ा-ख़बर

तलवाडांगा हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, SIT की कार्रवाई तेज

रिपोर्ट: VBN News Desk14 घंटे पहलेअपराध

डीएसपी अजय आर्यन ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि 4 मार्च 2026 को देवरण सरकार उर्फ नेगुआ सरकार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी

तलवाडांगा हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, SIT की कार्रवाई तेज

Ajay kumar पाकुड़। नगर थाना क्षेत्र के ग्राम तलवाडांगा में हुए चर्चित हत्याकांड में पुलिस को एक और अहम सफलता मिली है। विशेष जांच दल (SIT) ने मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।इस बाबत नगर थाना में

डीएसपी अजय आर्यन ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि 4 मार्च 2026 को देवरण सरकार उर्फ नेगुआ सरकार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक की पत्नी लता सरकार के आवेदन पर नगर थाना में कांड संख्या 36/26 दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने SIT का गठन किया था।

दो आरोपी की पहले हो चुकी गिरफ्तारियां

पुलिस ने 8 मार्च 2026 को इस मामले में दो अभियुक्त—खुद मंडल और कृष्णा मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वहीं, अन्य दो आरोपी आशीष मंडल और महादेव कर्मकार ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था।

एक और आरोपी दबोचा गया

SIT ने 18 अप्रैल 2026 को एक और आरोपी डैनी सरकार (पिता: दिलीप सरकार, निवासी नंदीपाड़ा, तलवाडांगा) को गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद

पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल (नंबर: JH16D4132) भी बरामद की है, जो जांच में अहम साक्ष्य मानी जा रही हैं

आरोपी का आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें गंभीर धाराओं के साथ-साथ SC/ST एक्ट के तहत भी केस शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। SIT की कार्रवाई जारी शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए SIT की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। इस टीम में थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता समेत कई पुलिस पदाधिकारी और जवान सक्रिय रूप से कार्रवाई में जुटे हैं।

इन्हें भी पढ़ें.