ताज़ा-ख़बर

पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार, महिला पंचायत समिति सदस्य ने अपहरण व लूट का लगाया आरोप

रिपोर्ट: VBN News Desk2 दिन पहलेझारखण्ड

झरिया घाटी में आरोपी ने उनके बैग से पूरी राशि लूट ली तथा उनके साथ जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया।

पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार, महिला पंचायत समिति सदस्य ने अपहरण व लूट का लगाया आरोप

Santosh Kumar लातेहार। लातेहार सदर थाना क्षेत्र धनकाड़ा पंचायत की पंचायत समिति सदस्य उषा देवी ने अपहरण, 3 लाख 70 हजार रुपये की लूट तथा दुष्कर्म के प्रयास को लेकर पुलिस अधीक्षक, लातेहार से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने इस संबंध में लिखित आवेदन देकर नामजद आरोपी के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

उषा देवी ने अपने आवेदन में बताया कि 21 जनवरी 2026 को वे सुबह करीब 10 बजे बालूमाथ थाना गई थीं। पुलिस से बातचीत के बाद दोपहर लगभग 12 बजे थाना परिसर से बाहर निकलीं। इसी दौरान दिनेश यादव (पिता बलकू यादव, ग्राम हेमपुर, थाना बालूमाथ) पहले से घात लगाए बैठा था। बताया गया कि उक्त व्यक्ति से एकरारनामा के तहत 16 चक्का हाईवा (रजिस्ट्रेशन नंबर JH19D-0958) लिया गया था, जिसकी किस्त जमा करने हेतु वे 3,70,000 रुपये लेकर गई थीं।

आरोप है कि आरोपी ने नशीला पदार्थ सुंघाकर उन्हें जबरन चार पहिया वाहन में बैठाया और चंदवा की ओर ले गया। झरिया घाटी में आरोपी ने उनके बैग से पूरी राशि लूट ली तथा उनके साथ जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने राजनीतिक प्रभाव का हवाला देते हुए धमकी भी दी।पीड़िता के अनुसार,भय के कारण वे तत्काल बालूमाथ थाना नहीं लौट सकीं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

इन्हें भी पढ़ें.