ताज़ा-ख़बर

लिटिल एंजल्स पब्लिक स्कूल में कुष्ठ रोग से बचाव हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया

रिपोर्ट: VBN News Desk10 घंटे पहलेझारखण्ड

संतुलित आहार, प्रोटीन, विटामिन और खनिजों से भरपूर भोजन लेने एवं साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखने को कहा ।

लिटिल एंजल्स पब्लिक स्कूल में  कुष्ठ रोग से बचाव हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया

अजय कुमार बड़कागांव - प्रखंड अंतर्गत पंचायत तलसवार के ग्राम कोयलंग-करमाटांड़ में संचालित "लिटिल एंजल्स पब्लिक स्कूल में प्राचार्य अजय कुमार की अध्यक्षता में जिला उपायुक्त के निर्देशानुसार "विकसित भारत अभियान" के तहत पंचायत के स्थानीय स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा कुष्ठ रोग से बचाव हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया। स्वास्थ्य सहिया शांति तिर्की एवं सरिता कुमारी ने संयुक्त रूप से विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक - शिक्षिकाओं को कुष्ठ रोग से बचाव हेतु संकल्प दिलाया।

स्वास्थ्य सहिया शांति तिर्की ने कुष्ठ रोग के अनेकों लक्षण जिसमें शरीर में दाग धब्बे, फोड़े फुन्सी निकलना एवं उससे बचाव हेतु अनेकों उपाय बताए। वहीं प्राचार्य अजय कुमार ने उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कुष्ठ रोग, जिसे " हैनसेन रोग" भी कहा जाता है, एक संक्रमण रोग है जो माइकोबैक्टीरियम लेप्री नामक जीवाणु से फैलता है।

आगे उन्होंने इस संक्रमण बीमारी से बचाव हेतु छींकने या खांसते समय नाक, मुंह को ढंकने और हाथ को नियमित रूप से साबुन से धोने को कहा। साथ ही संतुलित आहार, प्रोटीन, विटामिन और खनिजों से भरपूर भोजन लेने एवं साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखने को कहा । मौके पर उपस्थित विद्यालय प्राचार्य अजय कुमार, सहायक शिक्षक सुरेश मरांडी, शिक्षिका नेहा कुमारी, दुलारी गंझू, स्वास्थ्य सहिया शांति तिर्की, सरिता कुमारी सहित सैकड़ों बच्चे उपस्थित थे।

इन्हें भी पढ़ें.