ताज़ा-ख़बर

जनसेवा बनाम पैसे का खेल, वार्ड-17 में विरोधियों की रणनीति पर उठे सवाल

रिपोर्ट: MANISH 7 घंटे पहलेझारखण्ड

महिलाओं को मोहरा बना रहे विरोधी, तेजस्विनी महिला संगठन ने खोला असली चेहरा

जनसेवा बनाम पैसे का खेल, वार्ड-17 में विरोधियों की रणनीति पर उठे सवाल

आदित्यपुर : झारखंड नगर निकाय चुनाव-2026 में आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड-17 से पूर्व पार्षद नीतू शर्मा को वैलेट पेपर पर क्रम संख्या-04 पर मोतियों का हार चुनाव चिन्ह मिलने के बाद राजनीतिक माहौल तेजी से उनके पक्ष में झुकता नजर आ रहा है। चिन्ह आवंटन के बाद से ही उनके आवास पर समर्थकों और स्थानीय नागरिकों का जमावड़ा लगातार बढ़ रहा है जो उनकी बढ़ती लोकप्रियता का साफ संकेत है। लोग नीतू शर्मा को जनसंपर्क तेज करने की सलाह दे रहे थे लेकिन उनका स्पष्ट कहना रहा कि वे केवल वोट मांगने नहीं बल्कि हमेशा की तरह लोगों की समस्याएं सुनने उनके घर-घर जाना चाहती हैं। समर्थकों के आग्रह पर सोमवार से उन्होंने डोर-टू-डोर जनसंपर्क शुरू कर दिया है। इस दौरान मतदाता खुलकर समर्थन का भरोसा जता रहे हैं। पिछले आठ वर्षों में नीतू शर्मा द्वारा कराए गए विकास कार्यों की चर्चा हर गली-मोहल्ले में हो रही है। सबसे अहम बात यह है कि इस लंबे कार्यकाल में उन पर भ्रष्टाचार का कोई दाग नहीं लगा जो उन्हें विरोधियों से अलग खड़ा करता है। उनकी सादगी और सहज व्यवहार मतदाताओं को विशेष रूप से आकर्षित कर रहा है। वहीं दूसरी ओर तेजस्विनी महिला संगठन ने विरोधी खेमे की रणनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि शराब कारोबार से जुड़े लोग महिलाओं को आगे कर प्रचार करा रहे हैं जबकि महिलाएं ही शराब से सबसे अधिक पीड़ित हैं। यह विरोधाभास अब विरोधियों के लिए कमजोरी बनता जा रहा है और नीतू शर्मा की मजबूत, साफ-सुथरी छवि के सामने उनका मनोबल टूटता नजर आ रहा है।

इन्हें भी पढ़ें.