ताज़ा-ख़बर

विश्व मलेरिया दिवस पर स्कूली बच्चों व स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा निकल गई जागरूकता रैली

रिपोर्ट: कार्तिक कुमार15 दिन पहलेझारखण्ड

यह मच्छर घर के निकट जमे हुए गन्दे पानी मे अंडा देती है। तब यह फैलता है।

विश्व मलेरिया दिवस पर स्कूली बच्चों व स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा निकल गई जागरूकता रैली

हिरणपुर : विश्व मलेरिया दिवस पर दो अलग अलग जगह पर रैली आयोजित की गई। शुक्रवार को तोड़ाई स्थित संत गोरेटटी विद्यालय व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हिरणपुर में डॉ० सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में नगर भ्रमण कार्यक्रम आयोजित की गई। वही मिशन के स्कूली बच्चों के साथ मलेरिया उन्मूलन को लेकर संवाद की गई।

कार्यक्रम में काफी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल हुए। जहां सिस्टर मालोती ने बच्चों को मलेरिया उन्मूलन को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई। वही मो. अनीस ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मलेरिया एनोफिलिस मच्छर के काटने से लोग ग्रसित हो जाता है।यह मच्छर घर के निकट जमे हुए गन्दे पानी मे अंडा देती है। तब यह फैलता है।

अफ्रीका में मलेरिया से लोग काफी आक्रांत थे। तब इसके विरुद्ध उस देश मे 2001 को मलेरिया दिवस के रूप में मनाते हुए इसके उन्मूलन को लेकर व्यापक पहल किया। वही डॉ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि 2017 को विश्व मलेरिया दिवस को लेकर घोषित किया गया। मलेरिया 65 प्रतिशत प्लाज्मोडियम थाइवेक्स व 35 प्रतिशत प्लाज्मोडियम फेलसिफेरम की रूप लेती है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में हिरणपुर प्रखण्ड में एक पीएफ मलेरिया से ग्रसित पाया गया था।

वही 2020 में 10 , 2021 में चार , 2022 में सात , 2023 में 17 , 2024 में शून्य व 2025 के मार्च तक एक मरीज सामने आया है। जिले की आंकड़ा को देखे तो 2019 में 274 , 2020 में 285 , 2021 में 246 , 2022 में 703 , 2023 में 3479 , 2024 में 136 व मार्च 2025 तक 28 मलेरिया से ग्रसित मरीज मिला है। मलेरिया उन्मूलन को लेकर सरकार के द्वारा व्यापक रूप से लोगो को जागरूक की जा रही है। बच्चे व गर्भवती महिलाओं में प्रतिकार क्षमता कम रहने से मलेरिया से जल्द जकड़ लेता है। जमे हुए पानी मे कीटनाशक दवा डालना चाहिए । जिससे कि मच्छर प्रजनन न कर सके । घरो के अंदर कीटनाशक छिड़काव , मच्छरदानी का उपयोग करना अति आवश्यक है। घरो में रहे पानी टँकी , कूलर , फ्रिज आदि का नियमित सफाई करना है ।इसलिए इस बीमारी से बचने के लिए लोगो को काफी सावधानियां बरतनी होगी। इसको लेकर आप सभी लोगो को जागरूक करें। इसके बाद संत जोसेफ स्कूल में भी कार्यक्रम आयोजित की गई। डॉ० सैफ अली इस अवसर पर अमित रक्षित, मृत्युंजय शर्मा, आशीष आर्या आदि मौजूद थे

इन्हें भी पढ़ें.