रेलवे फाटक बाजार में मनाई गई बाबा साहेब की 135वीं जयंती, बाबू तांती ने किया प्रेरक संबोधन
संविधान को याद रखना ही सच्ची श्रद्धांजलि: बाबू तांती, अंबेडकर जयंती पर उमड़ा जनसमूह

आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 20 स्थित रेलवे फाटक बाजार, सीताराम रजक कॉम्प्लेक्स में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर युवा नेता बाबू तांती ने बाबा साहेब के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे 32 डिग्रियों के धनी, विश्वस्तरीय विचारक और आधुनिक भारत के महान निर्माता थे। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर का योगदान केवल भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए प्रेरणास्रोत है। बाबू तांती ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हम सभी को उनके बनाए संविधान को याद रखना और उसका सम्मान करना चाहिए यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में समाजसेवी सीताराम रजक, मनोज सोनकर, नगीना रजक, सरोज साहू, दीपक कुमार सिंह, बिनोद महतो, सौरव कुमार, राजेश महतो, नवल दास, पप्पू मुखी और सुनील कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। इस दौरान सभी ने बाबा साहेब को पुष्पांजलि अर्पित कर सामाजिक समरसता और समानता के उनके संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।