ताज़ा-ख़बर

मालगाड़ी की चपेट में आने से घायल हाथी के बच्चे की मौत

रिपोर्ट: VBN News Desk8 घंटे पहलेझारखण्ड

घटना के बाद देर रात तक हाथियों का झुंड रेलवे ट्रैक के आसपास ही जमा रहा। जिस कारण रेलवे परिचालन प्रभावित हुआ।

मालगाड़ी की चपेट में आने से घायल हाथी के बच्चे की मौत

लातेहार। जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत निंद्रा और महुआमिलान रेलवे स्टेशन के बीच सोमवार की रात मालगाड़ी की चपेट में हाथियों का झुंड आ गया था। इस घटना में घायल हुए हाथी के बच्चे की मौत हो गई।

इधर घटना के बाद देर रात तक हाथियों का झुंड रेलवे ट्रैक के आसपास ही जमा रहा। जिस कारण रेलवे परिचालन प्रभावित हुआ। काफी प्रयास के बाद अप लाइन पर रात 1:00 बजे रेल परिचालन शुरू हुई। जबकि सुबह 6:00 के बाद डाउन लाइन पर ट्रेनों का आवागमन आरंभ हो पाई।

स्टेशन सुपरिटेंडेंट रंजीत कुमार ने बताया कि अप लाइन पर रेलवे का परिचालन रात में ही शुरू हो गई थी। परंतु डाउन लाइन पर सुबह 6:00 बजे के बाद परेशान परिचालन आरंभ हुई।

इधर इस संबंध में वन विभाग के रेंजर नंदकुमार महतो ने बताया कि घटना के बाद देर रात तक हाथियों का झुंड रेलवे ट्रैक के आसपास ही जमा रहा। सुबह उजाला होने के बाद हाथी जंगल की ओर चले गए हैं। उन्होंने कहा कि मृतक हाथी के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद उसे विधिवत रूप से दफन करवाया जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें.