वार्ड 17 में अंतिम दिन बिरेंद्र यादव की पदयात्रा, साइकिल पम्प पर मुहर की अपील
चुनावी शोर थमने से पहले घर-घर पहुंचे बिरेंद्र सिंह यादव, विकास और पारदर्शिता का दिया भरोसा

आदित्यपुर : नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पार्षद पद के उम्मीदवार बीरेंद्र सिंह यादव ने व्यापक पदयात्रा कर मतदाताओं से समर्थन मांगा। बैलेट पेपर के क्रम संख्या 05 पर साइकिल पम्प चुनाव चिन्ह के साथ मैदान में उतरे बिरेंद्र यादव ने मोहल्लों में घर-घर जाकर लोगों से संवाद किया। पदयात्रा के दौरान उन्होंने कहा कि वार्ड 17 को स्वच्छ, सुरक्षित और विकासोन्मुख बनाना मेरी प्राथमिकता है। सड़क, नाली, पेयजल और सफाई जैसी मूलभूत समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से किया जाएगा। उन्होंने यह भी जोड़ा कि पार्षद का दायित्व केवल वादे करना नहीं बल्कि जनता के बीच रहकर जवाबदेही निभाना है। बिरेंद्र यादव ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि इस बार बदलाव के लिए बैलेट पेपर में क्रम संख्या 05 पर साइकिल पम्प चुनाव चिन्ह पर मुहर लगाएं और वार्ड को नई दिशा दें। समर्थकों का दावा है कि अंतिम समय की इस पदयात्रा से माहौल उनके पक्ष में और मजबूत हुआ है।