ताज़ा-ख़बर

भाजपा ने जमशेदपुर महानगर के सात मंडलों में नए अध्यक्ष घोषित

रिपोर्ट: VBN News Desk1 घंटे पहलेझारखण्ड

प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर जिलाध्यक्ष ने जारी की सूची, नवनियुक्त अध्यक्षों को दी बधाई

भाजपा ने जमशेदपुर महानगर के सात मंडलों में नए अध्यक्ष घोषित

पूर्वी सिंहभूम: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठनात्मक विस्तार को गति देते हुए जमशेदपुर महानगर क्षेत्र के सात मंडलों में नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा की है। शुक्रवार को महानगर जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहु के निर्देश पर की गई है।

जारी सूची के अनुसार पोटका मंडल के लिए सनत कुमार, कोवाली मंडल के लिए श्यामल महाकुड़, आसनबनी मंडल के लिए निधू दास, कमलपुर मंडल के लिए मधुसुदन महतो, बोड़ाम मंडल के लिए सनातन दास, पटमदा मंडल के लिए कृष्ण पद सिंह और घोड़ाबांधा मंडल के लिए नीरज कुमार शर्मा को मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

घोषणा के बाद जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी को उनसे संगठन को और मजबूत बनाने की उम्मीद है। उन्होंने विश्वास जताया कि नए मंडल अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे।

इन्हें भी पढ़ें.