ताज़ा-ख़बर

झामुमो जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा का पुतला फूंका कहा

रिपोर्ट: कार्तिक कुमार2 दिन पहलेझारखण्ड

भोगनाडीह में भाजपा ने अशांति फैलाने का काम किया

पाकुड़। शहर के बिरसा चौक में झामुमो कार्यकर्ताओं ने झामुमो जिलाध्यक्ष एजाजुल ईस्लाम के नेतृत्व में गुरुवार के अपराह्न भाजपा का पुतला दहन किया। इस दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने भाजपा के विरूद्ध जमकर नारेबाजी की। झामुमो कार्यकर्ताओं ने भाजपा मुर्दाबाद, चम्पई सोरेन मुर्दाबाद, बाबुलाल मरांडी मुर्दाबाद, लोबिन हेम्ब्रम मुर्दाबाद के नारे लगाकर कड़ा विरोध जताया। इस दौरान झामुमो जिलाध्यक्ष एजाजुल ईस्लाम ने कहा कि विगत 30 जून को हूल दिवस के अवसर पर साहेबगंज जिले के भोगनाडीह में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के लोगों द्वारा एक साजिश के तहत आदिवासियों व मूलवासियों के भावनाओं को आहत करते हुए झारखंड के वीर शहीदों का अपमान करने का काम किया गया था। जिसके विरोध में आज झामुमो ने भाजपा का पुतला दहन कर कड़ा आक्रोश दिखाया। 71.jpg वही जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली व पूर्व जिलाध्यक्ष सह केंद्रीय समिति सदस्य श्याम यादव ने कहा कि संथाल परगना के भोले-भाले आदिवासी भाइयों को बहलाकर वहां कि शांति व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न कर एक साजिश के तहत पुलिस व पब्लिक के बीच माहौल बिगाड़ने का असफल प्रयास किया। भाजपा के नेता विगत विधानसभा चुनाव में मिली हार के पश्चात से बौखलाए हुए है, वे एन केन प्रकारेण यहां के आपसी भाईचारे को खत्म करना चाहते है। लेकिन यहाँ के लोग झामुमो के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़े है। उनके करतूतो को हमारी पार्टी जनता के सामने लाने का काम करेगी।

वही केंद्रीय समिति सदस्य श्रीमती उपासना मरांडी ने अपने संबोधन में कहा कि संथाल परागना से भाजपा का अस्तित्व खत्म हो गया है। भाजपा के लोगों ने एक साजिश के तहत हमारे पवित्र दिन हूल दिवस के दिन आदिवासियों को आदिवासियों से लड़ाने का काम किया। इस कुकृत्य में पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन के मीडिया प्रभारी का नाम जगजाहिर है। इसके खिलाफ झामुमो लड़ाई लड़ती रहेगी और किसी भी सूरत में संथाल परगना में भाजपा को अपने नापाक मंसूबों में सफल नही होने दिया जाएगा।*

मौके पर जिला उपाध्यक्ष पीटर मरांडी, केंद्रीय समिति सदस्य श्याम यादव, केंद्रीय समिति सदस्य श्रीमती उपासना मरांडी, केंद्रीय समिति सदस्य निशा शबनम हांसदा, केंद्रीय समिति सदस्य पोलिना मुर्मू, महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, पूर्व जिला सचिव सुशीला देवी, जिला संगठन सचिव अनारुद्दीन मियां, जिला सह सचिव लाल मोहम्मद, जिला सह सचिव जहूर आलम, जिला सह सचिव कुणाल अल्फ्रेड हेम्ब्रम, जिला कार्यालय सचिव मिथिलेश घोष, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह,नगर सचिव नूर आलम, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुस्लेउद्दीन शेख, सचिव राजेश सरकार, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी, लिट्टीपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष प्रसाद हांसदा, सचिव जावेद आलम, अमड़ापाड़ा प्रखंड सचिव जहीरुद्दीन मियां, महेशपूर प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल उदूद, पाकुड़िया प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, सचिव मैनुद्दीन अंसारी, पाकुड़ प्रखंड उपाध्यक्ष अजफारुल शेख, जिला मीडिया प्रभारी आफताब आलम, प्रकाश सिंह, मोसर्रफ हुसैन, मोबारक हुसैन, हबीबुर्रहमान, रामसिंह टुडू, अन्ना हेम्ब्रम, मंटू भगत, रंजीत पंडित, कोर्नेलियुस हेम्ब्रम, एनामुल हक, जब्बार अंसारी, एखलाकुर अंसारी, विश्वजीत दास, कलाम अंसारी, अली हुसैन अंसारी, ईमरान अंसारी, भीमसेंट हेम्ब्रम, आरिफ अंसारी, नाजिर अंसारी, रेजाउल शेख, पिंटू गुप्ता, सोहन किस्कू, दिलीप रजवार सहित सैकड़ों महिला व पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इन्हें भी पढ़ें.