ताज़ा-ख़बर

यूथ आइडियाथॉन 2026 के झारखंड राउंड में गेस्ट ऑफ ऑनर रहे एम. एस. हुसैन

रिपोर्ट: VBN News Desk2 घंटे पहलेझारखण्ड

श्री हुसैन ने युवाओं को “अलग सोचें, अलग सृजन करें” की भावना के साथ आगे बढ़ने तथा अपने विचारों को समाज और देश के विकास से जोड़ने के लिए प्रेरित किया।

यूथ आइडियाथॉन 2026 के झारखंड राउंड में गेस्ट ऑफ ऑनर रहे एम. एस. हुसैन

By Sudhir रांची। बीआईटी मेसरा सभागार में आयोजित एसबीआई यूथ आइडियाथॉन 2026 – झारखंड चरण के शुभारंभ समारोह में मोहम्मद साबिर हुसैन को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूली विद्यार्थियों के बीच नवाचार, नए उद्यम, उद्यमिता और नई सोच को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर श्री हुसैन ने विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए उन्हें यूथ आइडियाथॉन कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बच्चों को अपनी कम उम्र को अपनी क्षमता की सीमा नहीं समझना चाहिए। कम उम्र में भी विद्यार्थी नए विचारों, नए उद्यमों और नवाचार के बारे में सोच सकते हैं। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के विचारों को व्यापक मंच प्रदान करने और उन्हें वैश्विक स्तर तक पहुंचाने में मदद करते हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बड़े बदलाव की शुरुआत छोटे-छोटे विचारों से होती है। बच्चों को अपने विचारों पर विश्वास रखते हुए नए प्रयोग और रचनात्मक सोच के माध्यम से उन्हें वास्तविक समस्याओं के समाधान में बदलने का प्रयास करना चाहिए।

श्री हुसैन ने युवाओं को “अलग सोचें, अलग सृजन करें” की भावना के साथ आगे बढ़ने तथा अपने विचारों को समाज और देश के विकास से जोड़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों, शिक्षाविदों और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।

इस अवसर पर प्रोफेसर इंद्राणी मन्ना, कुलपति, बीआईटी मेसरा; श्री संजीव शिवेश, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली; डॉ. कैप्टन सुमित कौर, प्रधानाचार्य, गुरु नानक स्कूल; श्री शैलेंद्र मिश्रा, प्रधानाचार्य, टोरियन पब्लिक स्कूल; डी. आरिफ हबीब, निदेशक, ग्लोबल आइडिया लर्निंग; तथा विशाल कुमार, सचिव, जनकल्याण फाउंडेशन सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इन्हें भी पढ़ें.