ताज़ा-ख़बर

17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक भाजपा का सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का होगा आयोजन: आदित्य साहू

रिपोर्ट: कार्तिक कुमार5 दिन पहलेझारखण्ड

भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से महात्मा गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक “सेवा पखवाड़ा“ के रूप में जनसेवा का संकल्प लिया है।

17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक भाजपा का सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का होगा आयोजन:  आदित्य साहू

पाकुड़। भारतीय जनता पार्टी , के जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय की अध्यक्षता में आगामी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं योजना निर्माण हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन अपर्णा मार्केट कॉम्प्लेक्स में किया गया। इस कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू जी शामिल हुए। 53.jpg

राज्यसभा सांसद आदित्य साहू जी ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि भारतीय जनता पार्टी ने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस 17 सितंबर से महात्मा गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक “सेवा पखवाड़ा“ के रूप में जनसेवा का संकल्प लिया है। यह पखवाड़ा उस नेतृत्व को समर्पित है, जिसने भारत को वैश्विक मंच पर सम्मान दिलाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की नीतियों और नेतृत्व ने भारत को एक नई दिशा दी है। विश्व में मोदी जी की भूमिका एक विश्व नेता के रूप में उभरी है, जिस पर हर भारतीय को गर्व है। भारतीय जनता पार्टी देश और प्रदेश में सेवा, समर्पण और सुशासन के माध्यम से जनता का विश्वास जीत रही है, वहीं विपक्ष जानता है कि उसका भविष्य अंधकारमय है, इसलिए वह घबराया हुआ है। हमें अपने-अपने मंडलों और बूथ स्तर पर जनता के बीच जाकर यह संदेश पहुचाना है कि यह पखवाड़ा केवल पार्टी ही नहीं, बल्कि जनसेवा का जनांदोलन है। हमें केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर घर-घर जाना है, और मोदी सरकार की साफ नीयत और नीति को बताना है। यह सेवा पखवाड़ा अपनी व्यापकता, गहराई और उद्देश्य की दृष्टि से अद्वितीय और ऐतिहासिक होगा। हमें विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से आम जनता के साथ संपर्क, संवाद कर भरोसे का सेतु बनाना है।

उन्होंने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा है-नागरिक देवो भव। अर्थात् देश का प्रत्येक नागरिक देवता है। सेवा पखवाड़े के अंतर्गत हमें भी प्रत्येक नागरिक को देवता मानते हुए सेवा कार्यों में जुटना होगा। हमारे प्रधानमंत्री जी ने कहा है कि सेवा परमो धर्मः। अर्थात् सेवा ही परम धर्म है। कोविड काल में हमने इसके उदाहरण देखे भी हैं, जब भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने जीवन को खतरे में डालकर पीड़ितों की सेवा की थी। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़े में शामिल किए गए कार्यक्रमों का औचित्य समझते हुए हमें सेवा कार्यों में जुटना होगा। रक्तदान इसलिए करना है, क्योंकि देश में हर दिन 12000 लोग समय पर रक्त न मिल पाने के कारण प्राण त्याग देते हैं। वहीं, एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का महत्व बताते हुए उन्होंने कहा कि सारी दुनिया में जलवायु संकट चल रहा। ओजोन की परत कमजोर हो रही है। भूमिगत जल का स्तर लगातार नीचे जा रहा है। इस संकट से सिर्फ वृक्ष लगाकर ही बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़े के अंतर्गत 15 दिनों में 15 कार्यक्रम होना है। इन्हें सफल बनाने के लिए अपनी टोली में कार्य का स्पष्ट विभाजन करें। अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को इससे जोड़ने का प्रयास करें। अपने-अपने क्षेत्रों में रक्तदाताओं, प्रबुद्धजनों और दिव्यांगजनों का डाटा तैयार करें, ताकि आवश्यकता के समय उनका उपयोग किया जा सके।

कार्यशाला में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई, जिनमें प्रमुख हैं-सेवा पखवाड़ा कार्यक्रमों की रूपरेखा-

17 सितंबर – रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान (हर बूथ पर), स्वास्थ्य शिविर, पीएम मोदी का लाइव संबोधन सामुदायिक केंद्रों पर 18 सितंबर – प्रदर्शनी (पीएम मोदी के जीवन पर आधारित) 19-21 सितंबर – रक्तदान शिविर द्वितीय चरण, प्रबुद्धजन संवाद, डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शन, पुस्तक प्रदर्शन 21 सितंबर – नमो मैराथन (युवा मोर्चा द्वारा), थीम – आत्मनिर्भर भारत 25 सितंबर – पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती, पुष्पांजलि, वृक्षारोपण, संगोष्ठी, लोकल फॉर वोकल प्रदर्शनी 27-28 सितंबर – प्रदेश के विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान, दिव्यांग उपकरण वितरण, मोदी जी को शुभकामना संदेश 2 अक्टूबर – स्वच्छता अभियान, महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी को श्रद्धांजलि, खादी वस्त्र प्रोत्साहन, चित्रकला प्रतियोगिता, नमो वन/नमो पार्क

गतिविधियाँ इस बैठक में प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी, अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री मिसफिका हसन,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुग्रहित प्रसाद साह, श्रीमती मीरा प्रवीण सिंह,अजजा मोर्चा प्रदेश मंत्री अनिता मुर्मू,पूर्व जिलाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी,जिला महामंत्री रूपेश भगत, सरिता मुर्मू,मंडल अध्यक्ष आशीष हेंब्रम ,सुकुमार मंडल, धनेश्वर साह, फूलबाबू कोड़ा ,मनोरंजन सरकार, बाणेश्वर सोरेन, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक साह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शबरी पाल, किसान मोर्चा प्रमंडलीय प्रभारी नरेन साह, शर्मीला रजक,विवेकानंद तिवारी,सपन कुमार दुबे, अभिक दास, किरण मंडल शामिल हुए।

इन्हें भी पढ़ें.