ताज़ा-ख़बर

हिरणपुर में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान संपन्न, कार्यकर्ताओं को दी गई संगठन मजबूती की सीख

रिपोर्ट: VBN News Desk3 घंटे पहलेझारखण्ड

प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ लिट्टीपाड़ा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी बाबुधन मुर्मू ने किया

हिरणपुर में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान संपन्न, कार्यकर्ताओं को दी गई संगठन मजबूती की सीख

Ajay Kumar

हिरणपुर (पाकुड़): भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का दो दिवसीय कार्यक्रम हिरणपुर के रूपणी धर्मशाला स्थित चुनाव कार्यालय में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया।

कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष सरिता मुर्मू के निर्देश पर हिरणपुर मंडल अध्यक्ष सुकुमार मंडल एवं बिचामहल मंडल अध्यक्ष धनेश्वर कुमार साहा की संयुक्त अध्यक्षता में किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ लिट्टीपाड़ा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी बाबुधन मुर्मू ने किया, जबकि समापन निवर्तमान जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय की उपस्थिति में हुआ।

प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों, कार्यप्रणाली तथा जनसंपर्क के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, समाज में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अमृत पांडेय (पूर्व जिला अध्यक्ष), साहेब हांसदा, धर्मेंद्र त्रिवेदी, जयंत मंडल एवं मुन्नी रजक ने अपने विचार रखे।

कार्यक्रम का संचालन धनेश्वर कुमार साहा ने किया, जबकि संपूर्ण आयोजन की देखरेख रामजी साहा द्वारा की गई।

इस अवसर पर गुरुदयाल साहा, मोनू हांसदा, संजय कुमार, मितनजय मंडल, रूपा दुबे, किरण कुमार, आशीष सेन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इन्हें भी पढ़ें.