शिबू सोरेन की जयंती पर गरीबों के बीच कंबल बांटे गए
कंबल प्राप्त कर गरीबों में खुशी दिखी।

अमड़ापाड़ा। सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री और शोषितों, पीड़ितों, वंचितों के नायक शिबू सोरेन की बिरासवीं जयंती पर उन्हें याद किया गया।
क्षेत्रीय विधायक हेमलाल मूर्मू के निर्देशानुसार झामुमो के वरिष्ठ कार्यकर्ता संतोष भगत ने स्थानीय गरीब व जरूरतमंद महिला-पुरुष बुजुर्गों के बीच रविवार को कंबल बांटा। कंबल प्राप्त कर गरीबों में खुशी दिखी। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता बेंजामीन मरांडी भी मौजूद थे।
इन्हें भी पढ़ें.