ताज़ा-ख़बर

पलामू जिले के नौडीहा बाजार व पीपरा के अंचलाधिकारी सड़क दुर्घटना में घायल, अस्पताल में भर्ती

रिपोर्ट: Shailendra Tiwary22 घंटे पहलेझारखण्ड

समाचार के अनुसार दोनों अंचलाधिकारी अपने -अपने ड्राइवर के साथ मेदिनीनगर में आयोजित मीटिंग में आ रहे थे।

पलामू जिले के नौडीहा बाजार व पीपरा के अंचलाधिकारी सड़क दुर्घटना में घायल, अस्पताल में भर्ती

मेदिनीनगर (पलामू) : पलामू जिले के दो अंचलाधिकारी सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं। नौडीहा बाजार के अंचलाधिकारी जितेंद्र कुमार व पिपरा के अंचलाधिकारी संजय कुमार सिंह सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। साथ ही दुर्घटना में नौडीहा बाजार अंचलाधिकारी के ड्राइवर रविंद्र कुमार भी घायल हो गए हैं।

समाचार के अनुसार दोनों अंचलाधिकारी अपने -अपने ड्राइवर के साथ मेदिनीनगर में आयोजित मीटिंग में आ रहे थे। इसी बीच छतरपुर थाना क्षेत्र के मसीहानी गांव के पास एक टेलर वाहन से उनके वाहन की टक्कर हो गई। इसमें दोनों अंचलाधिकारी संजय कुमार सिंह व जितेंद्र कुमार सहित उनका ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने तीनों घायलों को इलाज के लिए छतरपुर अनुमंडल अस्पताल ले गए ।

वहां इलाज के बाद चिकित्सकों ने इनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल रेफर कर दिया। यहां दोनों का इलाज चल रहा है। घटना के बाद छतरपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों वाहनों को जप्तकर थाना ले गई। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

इन्हें भी पढ़ें.