ताज़ा-ख़बर

रामकृष्णा फोर्जिंग्स में रक्तदान शिविर, 308 यूनिट रक्त संग्रहित

रिपोर्ट: MANISH 1 दिन पहलेझारखण्ड

सीओओ शक्ति सेनापति बोले: रक्तदान महादान, समाज के लिए सबसे बड़ा सेवा कार्य

रामकृष्णा फोर्जिंग्स में रक्तदान शिविर, 308 यूनिट रक्त संग्रहित

आदित्यपुर : औद्योगिक क्षेत्र के फेज-7 स्थित रामाकृष्णा फोर्जिंग लिमिटेड के प्लांट-1 में रविवार को वार्षिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन कंपनी के सीओओ शक्ति सेनापति ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने रक्तदान करने पहुंचे कर्मचारियों और मजदूरों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और इससे बढ़कर कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से ऐसे सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित इस शिविर में कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। निर्धारित 300 यूनिट के लक्ष्य को पार करते हुए कुल 308 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। इस दौरान सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। विशेष रूप से गोवा से आए विष्णु साहू को 18वीं बार रक्तदान करने पर सम्मानित किया गया। शिविर के सफल आयोजन में एचआर विभाग और अन्य अधिकारियों की सक्रिय भूमिका रही।

इन्हें भी पढ़ें.