ताज़ा-ख़बर

भाई-बहन हत्याकांड का खुलासा, मुख्य आरोपित गिरफ्तार

रिपोर्ट: VBN News Desk2 दिन पहलेझारखण्ड

11 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के प्रयास के बाद हत्या, गवाह बने तीन वर्षीय भाई को भी उतारा मौत के घाट, पुलिस ने स्कूटी व अन्य साक्ष्य बरामद किए

भाई-बहन हत्याकांड का खुलासा, मुख्य आरोपित गिरफ्तार

हजारीबाग: हजारीबाग पुलिस ने कटकमदाग थाना क्षेत्र से लापता भाई-बहन की हत्या के सनसनीखेज मामले का सफल उद्भेदन करते हुए मुख्य आरोपित संजीत पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने बुधवार को प्रेसवार्ता में बताया कि सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और एसआईटी की जांच के आधार पर आरोपित की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपित दोनों बच्चों को स्कूटी पर बैठाकर सिंदूर स्थित श्मशान घाट ले गया था। वहां उसने 11 वर्षीय बालिका के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। विरोध करने पर बालिका की हत्या कर शव को झाड़ियों में छिपा दिया गया। बाद में घटना के प्रत्यक्षदर्शी बने उसके तीन वर्षीय भाई की भी हत्या कर दी गई।

पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त स्कूटी और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस दोहरे हत्याकांड से पूरे जिले में सनसनी फैल गई थी।

इन्हें भी पढ़ें.