“रांची में लोकभवन से होगी जनगणना की शुरुआत, 01 मई से मकानों की गिनती”
जनगणना दो चरणों में होगी। 01 से 15 मई तक लोगों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। 16 मई से कर्मी सीधे घरों में जाकर पहचान पत्र के आधार पर कॉलम 01 से 03 भरेगे।

रांची: देशभर में 16वीं जनगणना की तैयारियां जोरों पर हैं और रांची में इसकी शुरुआत लोकभवन आवास से होगी। 01 मई से सबसे पहले मकानों की गिनती शुरू होगी। इस बार पहली बार नागरिक अपने डेटा को स्वयं ऑनलाइन पोर्टल या मोबाइल के माध्यम से दर्ज कर सकेंगे।
जनगणना दो चरणों में होगी। 01 से 15 मई तक लोगों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। 16 मई से कर्मी सीधे घरों में जाकर पहचान पत्र के आधार पर कॉलम 01 से 03 भरेगे। यह प्रक्रिया डिजिटली संचालित की जाएगी।
जनगणना परिपत्र में 16 भाषाओं को शामिल किया गया है। स्थानीय भाषाओं के लिए शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे। रांची में 04 परगना और पर्यवेक्षक अधिकारियों की तैनाती की गई है, जबकि 264 प्रखंडों में 50 नगरीय अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
जनगणना का मकान सूचीकरण कार्य 16 मई से 14 जून तक चलेगा। प्रशासनिक सीमाएं 01 जनवरी से 31 मार्च 2027 तक स्थिर रहेंगी।
इस अवसर पर उप महापौर नीरज कुमार, नगर आयुक्त सुशांत गौरव, रजिस्ट्रार रांची विश्वविद्यालय और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।