ताज़ा-ख़बर

कालाजार उन्मूलन अभियान का केंद्रीय टीम ने किया निरीक्षण, फुलपहाड़ी गांव में छिड़काव कार्य की जांच

रिपोर्ट: VBN News Desk4 घंटे पहलेझारखण्ड

इस दौरान टीम ने गांव में चल रहे कीटनाशक छिड़काव कार्य का जायजा लिया तथा कालाजार से उपचारित मरीजों का फॉलोअप भी किया।

कालाजार उन्मूलन अभियान का केंद्रीय टीम ने किया निरीक्षण, फुलपहाड़ी गांव में छिड़काव कार्य की जांच

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)। लिट्टीपाड़ा प्रखंड अंतर्गत कालाजार उन्मूलन अभियान के तहत केंद्रीय एनबीडीसीपी (NVBDCP) टीम द्वारा कालाजार प्रभावित गांव फुलपहाड़ी का निरीक्षण किया गया। इस दौरान टीम ने गांव में चल रहे कीटनाशक छिड़काव कार्य का जायजा लिया तथा कालाजार से उपचारित मरीजों का फॉलोअप भी किया।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मकेश बेसरा ने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक घर के सभी कमरों में प्रभावी ढंग से छिड़काव सुनिश्चित किया जाए, ताकि कालाजार के प्रसार पर पूर्ण रूप से नियंत्रण पाया जा सके।

मौके पर जिला स्तर से पहुंचे भीबीडी कंसल्टेंट अंकित कुमार, एमटीएस बिक्की रजक एवं केटीएस सिमोन माल्तो ने टीम के भ्रमण में सहयोग करते हुए सभी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत किए और अभियान की प्रगति की जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस विशेष अभियान का उद्देश्य कालाजार रोग के उन्मूलन के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाना और मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराना है।

इन्हें भी पढ़ें.