चंद्रवंशी परिवार ने किया मेदिनीनगर नगर निगम मेयर प्रत्याशी पूनम सिंह का समर्थन
चंद्रवंशी समाज का ठेकेदार ना बनें निवर्तमान मेयर अरुणा शंकर : परर्मेंद्र कुमार बाबू

मेदिनीनगर (पलामू) : चंद्रवंशी परिवार एक साथ होकर मेदिनीनगर नगर निगम की मेयर प्रत्याशी पूनम सिंह का समर्थन किया। गुरुवार को गुरु तेग बहादुर मेमोरियल हॉल में आयोजित चंद्रवंशी परिवार के कार्यक्रम में प्रत्याशी पूनम सिंह के समक्ष घोषणा की गई। इसके पूर्व नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष परमेंदर सिंह बाबू, रामनाथ चंद्रवंशी, मंजू चंद्रवंशी व रंजन चंद्रवंशी सहित सैकड़ों की संख्या में मौजूद चंद्रवंशी परिवार ने एक बैठक कर मेयर प्रत्याशी पूनम सिंह को समर्थन करने का निर्णय लिया।
मौके पर मेयर प्रत्याशी पूनम सिंह ने जय जरासंध का नारा लगाते हुए कहा कि चंद्रवंशी परिवार द्वारा समर्थन करने का निर्णय लिया जाना उनके लिए बड़ा ही सुखद अनुभव है। वे एवं उनका पूरा परिवार पहले से ही चंद्रवंशी परिवार के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि निवर्तमान मेयर अरुणा शंकर समाज को बांटने का काम कर रही हैं। कहा कि समाज ब्राह्मण, राजपूत, यादव, चंद्रवंशी सहित अन्य जातियों से मिलकर बनता है। वे सभी धर्म व जाति के लोगों को साथ लेकर चलने का काम किया है। कहा कि निवर्तमान मेयर विकास के नाम पर अपना पर्सनल काम कराया है। जनता को 1150 सौ करोड़ रुपए का हिसाब पहले देना होगा। वे सरकार से इसकी जांच की मांग करेंगी। पूनम सिंह ने पूर्व नगर परिषद के उपाध्यक्ष परमेंदर कुमार बाबू की जरासंध भवन की मांग को जायज ठहराया। कहा कि मेयर बनेगी तो जरासंध भवन बनके रहेगा।
कार्यक्रम के अध्यक्षता करते हुए परमेंद्र कुमार बाबू ने कहा कि वे चंद्रवंशी परिवार पर अपना निर्णय नहीं ठोक रहे हैं। लेकिन अगर परमेंद्र कुमार के लिए चंद्रवंशी परिवार के दिल में कहीं जगह है तो पूनम सिंह को जिताने का काम करें। पूनम सिंह को जाने वाला सभी वोट परमेंदर कुमार को जाएगा। कहा कि मेयर बनने पर अपना जरासंध भवन होगा, जरासंध भवन पूनम सिंह बनवाने का काम करेंगी। उन्होंने कहा कि अरुणा शंकर चंद्रवंशी परिवार को डरपोक समझती हैं। लेकिन चंद्रवंशी समाज कभी डरपोक था, ना है और ना रहेगा। मौके पर रामनाथ चंद्रवंशी रामनाथ चंद्रवंशी ने झामुमो समर्थित पूनम सिंह को बिस्किट छाप पर मुहर लगाकर अपार मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया।