ताज़ा-ख़बर

मुख्यमंत्री हेमंत ने मंत्री योगेंद्र प्रसाद का जाना हालचाल, जल्द स्वस्थ होने की कामना की

रिपोर्ट: VBN News Desk18 घंटे पहलेझारखण्ड

मंत्री योगेंद्र प्रसाद की तबीयत गुरुवार की सबह अचानक खराब हो गयी थी, जिसके बाद उन्हें रांची के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मुख्यमंत्री हेमंत ने मंत्री योगेंद्र प्रसाद का जाना हालचाल, जल्द स्वस्थ होने की कामना की

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को राज्य के उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद के रांची स्थित उनके आवास जाकर उनका हालचाल जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंत्री के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

उल्लेखनीय है कि मंत्री योगेंद्र प्रसाद की तबीयत गुरुवार की सबह अचानक खराब हो गयी थी, जिसके बाद उन्हें रांची के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, इलाज के बाद उन्हें आराम करने क ीसलाह देकर अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी थी। फिलहाल उनकी स्थिति ठीक है।

इन्हें भी पढ़ें.