मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सांसद विजय हांसदा के रिसेप्शन में दी नवदंपति को शुभकामनाएं
कल्पना सोरेन के साथ समारोह में हुए शामिल, विजय हांसदा व सुप्रिया मुर्मू के सुखद एवं समृद्ध दांपत्य जीवन की कामना की

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी तथा गांडेय विधायक कल्पना सोरेन बुधवार को राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा के विवाहोत्सव उपरांत रांची के एक होटल में आयोजित रिसेप्शन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नवविवाहित दंपति विजय हांसदा और सुप्रिया मुर्मू को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने नवदंपति के सुखद, समृद्ध और मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभेच्छा व्यक्त की। समारोह के दौरान उन्होंने सांसद विजय हांसदा के परिजनों एवं सगे-संबंधियों से भी मुलाकात कर विवाह की बधाई दी और अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।
रिसेप्शन समारोह में झारखंड सरकार के कई मंत्री, विधायक, सांसद, जनप्रतिनिधि तथा झारखंड मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। समारोह सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।