ताज़ा-ख़बर

हजारीबाग एसपी अमन कुमार पहुंचे बड़कागांव बड़कागांव ,केरेडारी थाना व पगार ओ.पी के कई कांडों का किया समीक्षा

रिपोर्ट: 2 घंटे पहलेझारखण्ड

बड़कागांव : हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अमन कुमार बुधवार को बड़कागांव एसडीपीओ कार्यालय पहुंचे।एसपी अमन कुमार के द्वारा एसडीपीओ कार्यालय में हजारीबाग जिला अंतर्गत के बड़कागांव, केरेडारी थाना एवं पगार ओ.पी थाना के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक किया।इस दरमियान हजारीबाग एसपी के द्वारा संबंधित थाना अंतर्गत के विभिन्न कांडों का (रिव्यू) समीक्षा किया गया।पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारी से बारी - बारी से लंबित कांडों की जानकारी लिया।और उन्होंने संबंधित थाना के पदाधिकारीयों को जल्द से जल्द लंबित कांडों का निष्पादन करने का दिशा निर्देश दिया।इस विशेष बैठक में मौके पर एसडीपीओ अमित आनंद , पुलिस इंस्पेक्टर शाहीद रजा , बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह , केरेडारी थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडे, पगार ओपी प्रभारी दिनेश कुमार , पुअनी अभिषेक कुमार , राकेश खवास , अमित कुमार, सअनी रामनिवास सिंह , बसंत कुमार भगत , पुअनी गजेंद्र सिंह , रामराज सिंह , सावित्री कच्छप , वरुण कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।

हजारीबाग एसपी अमन कुमार पहुंचे बड़कागांव  बड़कागांव ,केरेडारी थाना व पगार ओ.पी के कई कांडों का किया समीक्षा
इन्हें भी पढ़ें.