चित्रगुप्त महासमिति, गम्हरिया की आमसभा में संगठन मजबूती पर जोर, नई कार्यकारिणी का गठन
समाज के विकास और एकजुटता पर अध्यक्षीय भाषण, चित्रगुप्त भवन के विकास कार्यों की दी जानकारी

गम्हरिया : प्रखंड अंतर्गत चित्रगुप्तनगर स्थित चित्रगुप्त भवन में रविवार को चित्रगुप्त महासमिति की आमसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महेंद्र प्रसाद कर्ण (मदन लाल) ने की जबकि मंच संचालन आशीष कुमार श्रीवास्तव और धन्यवाद ज्ञापन किशोर श्रीवास्तव ने किया। सभा में बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे जहां संगठन की मजबूती और समाज के समग्र विकास पर विस्तार से चर्चा की गई। अध्यक्षीय भाषण में समाज के बीच एकजुटता की आवश्यकता पर विशेष बल दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में अन्य समाज एकजुट होकर अपनी पहचान मजबूत कर रहे हैं जबकि चित्रांश समाज कहीं न कहीं बिखरा हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर आकर संगठित होने की जरूरत है ताकि सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक स्तर पर मजबूती मिल सके। सभा के दौरान वर्ष 2020 में गठित नई कार्यकारिणी के कार्यों का भी विस्तृत उल्लेख किया गया। बताया गया कि चित्रगुप्त भवन की जर्जर स्थिति को सुधारते हुए उसका मरम्मत कार्य कराया गया चहारदीवारी का पुनर्निर्माण किया गया तथा नए शौचालय और पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई। इसके अलावा भवन में विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करते हुए नया वायरिंग कार्य कराया गया और लाइट-पंखों की व्यवस्था भी की गई। भूमि से जुड़े कागजातों को व्यवस्थित कर समिति के नाम से अपडेट कराया गया वहीं होल्डिंग टैक्स का पंजीकरण कराकर नगर निगम में जमा किया गया जिससे भविष्य में किसी प्रकार की समस्या न हो। साथ ही समिति के नाम से बैंक खाता भी खोला गया जिससे वित्तीय कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके। इस अवसर पर नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। जिसमें संरक्षक के रूप में रत्नेश्वर सहाय, अध्यक्ष के रूप में के.एम. श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद कर्ण, सचिव संजय कुमार वर्मा, उपसचिव कंचन कुमार सिन्हा, सहसचिव प्रभाष चंद्र श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष अभय कुमार लाभ तथा सह-कोषाध्यक्ष भूदेव वर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन सचिव के रूप में मुकेश कुमार श्रीवास्तव और महेश कुमार श्रीवास्तव को नियुक्त किया गया। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में आशीष कुमार श्रीवास्तव, सुभाष चंद्र दास, मनोज कर्ण, अरुण जय श्रीवास्तव, किशोर कुमार श्रीवास्तव और अमित कुमार सिन्हा को शामिल किया गया। मीडिया प्रभारी के रूप में मनीष कुमार लाल दास को जिम्मेदारी दी गई। सभा में उपस्थित लोगों ने नई समिति को बधाई देते हुए समाज के विकास और संगठन की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन आपसी सहयोग और एकजुटता के संदेश के साथ हुआ।