ताज़ा-ख़बर

चौकीदार सरयू को अंग वस्त्र और भागवत गीता दे सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई

रिपोर्ट: कार्तिक कुमार104 दिन पहलेझारखण्ड

चौकीदार सरजू यादव 1979 में चौकीदार पद की नौकरी में योगदान दिया था और 31 मई 2024 को सेवानिवृत हुए हैं।

चौकीदार सरयू को अंग वस्त्र और भागवत गीता दे सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई

पाकुड़। अमरापारा बाजार में करीब 45 साल चौकीदार की पद पर अपनी सेवा दे चुके सरजू यादव को रविवार को थाना परिसर में उनकी सेवा निवृत्ति पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।

बीडीओ सह सीओ श्रीमान मरांडी और पुलिस निरीक्षक सर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने चौकीदार सरजू यादव के सेवा काल की प्रशंसा कर सराहनीय बताते हुए उनके सुखद और स्वस्थ जीवन की कामना कर उन्हें अंग वस्त्र और भागवत गीता देकर विदाई दी। कहा कि सरजू यादव अमला पड़ा बाजार बिट में अपने कुशल और कर्मठता से सेवा दी है।

उनके कार्यों को याद किया जाता रहेगा। साथ ही कहा कि भले वे सेवा निवृत हो गए हैं, लेकिन यहां के अब आम नागरिक हो जाने के नाते उनसे थाना और अंचल परिवार उनके कार्य अनुभव का सहयोग लेता रहेगा। मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता विजय भगत सहित स्थानीय मीडिया कर्मी और कई गणमान्य लोगों ने भी उन्हें माला पहनाकर उनके कार्यकाल की प्रशंसा की।

चौकीदार सरजू यादव 1979 में चौकीदार पद की नौकरी में योगदान दिया था और 31 मई 2024 को सेवानिवृत हुए हैं। अपनी सेवा निवृत्ति पर आयोजित विदाई समारोह पर थाना प्रभारी और अंचल अधिकारी के प्रति उन्होंने आभार जताया है।

इन्हें भी पढ़ें.