ताज़ा-ख़बर

पद से हटाए गए सिविल सर्जन डॉ. अजय कुमार, जमशेदपुर में एसीएमओ के रूप में स्थानांतरित

रिपोर्ट: MANISH 5 घंटे पहलेझारखण्ड

इस संबंध में विभाग के अवर सचिव अजय कुमार सिंह द्वारा अधिसूचना जारी की गई है।

पद से हटाए गए सिविल सर्जन डॉ. अजय कुमार, जमशेदपुर में एसीएमओ के रूप में स्थानांतरित

सरायकेला : स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखंड सरकार के निर्देशानुसार सरायकेला-खरसावां जिले के सिविल सर्जन डॉ. अजय कुमार को उनके पद से हटा दिया गया है। उन्हें डिमोट कर जमशेदपुर में अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर स्थानांतरित किया गया है। इस संबंध में विभाग के अवर सचिव अजय कुमार सिंह द्वारा अधिसूचना जारी की गई है। अधिसूचना के अनुसार राज्य के कई जिलों में सिविल सर्जनों का स्थानांतरण किया गया है। विभाग की ओर से यह कदम प्रशासनिक फेरबदल और चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उठाया गया है। सरायकेला-खरसावां में नए सिविल सर्जन की नियुक्ति को लेकर प्रशासनिक प्रक्रिया जारी है।

इन्हें भी पढ़ें.