ताज़ा-ख़बर

सीएम हेमंत सोरेन ने सरहुल और ईद पर दी शुभकामनाएं, प्रकृति संरक्षण और भाईचारे का दिया संदेश

रिपोर्ट: VBN News Desk5 घंटे पहलेझारखण्ड

जल, जंगल, जमीन से संतुलन ही समृद्धि का आधार - सरहुल पर सीएम का संदेश, ईद पर प्रेम और सद्भाव की अपील

सीएम हेमंत सोरेन ने सरहुल और ईद पर दी शुभकामनाएं, प्रकृति संरक्षण और भाईचारे का दिया संदेश

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रकृति पर्व सरहुल और ईद-उल-फितर के अवसर पर राज्यवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स के माध्यम से लोगों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने सरहुल पर्व के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह केवल एक त्योहार नहीं बल्कि प्रकृति, पर्यावरण और मानव जीवन के बीच गहरे संबंध का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन के साथ संतुलन बनाकर ही एक समृद्ध और सतत भविष्य का निर्माण संभव है। उन्होंने कामना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में खुशहाली लेकर आए। वहीं ईद-उल-फितर के अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी को दिली मुबारकबाद देते हुए कहा कि यह पर्व प्रेम, भाईचारे, दया और आपसी सद्भाव का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि रमज़ान के दौरान किए गए संयम, सेवा और इबादत समाज में करुणा और एकता को मजबूत करते हैं। मुख्यमंत्री ने सभी से आपसी सौहार्द बनाए रखने और खुशहाल समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की।

इन्हें भी पढ़ें.