कांग्रेस का संविधान बचाओ कार्यक्रम का समापन कल, प्रदेश प्रभारी नहीं होंगे शामिल
संथाल परगना क्षेत्र में पूर्व में निर्धारित कार्यक्रम में झारखंड प्रभारी के राजू एवं प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश नहीं शामिल होंगे।
पाकुड़। दिशोम गुरू पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के स्वास्थ्य लाभ की जानकारी लेने झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू एवं प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश जी 28 जून 2025 को देवघर से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
संथाल परगना क्षेत्र में पूर्व में निर्धारित कार्यक्रम में झारखंड प्रभारी के राजू एवं प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश नहीं शामिल होंगे। संथाल परगना में चल रहे हुल दिवस पदयात्रा कार्यक्रम चलता रहेगा, इसमें पार्टी के अन्य प्रमुख नेता एवं कार्यकर्तागण शामिल होंगे। इस संबंध में परिषद में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष सतीश पॉल मुंजूनी और सोशल मीडिया के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह उपाध्यक्ष सुल्तान अहमद खान प्रदेश महासचिव तनवीर आलम जिला अध्यक्ष कुमार शिव कुमार सरकार ने संयुक्त रूप से जानकारी दी।