ताज़ा-ख़बर

श्री श्री चंद्रमौलेश्वर नर्मदेश्वर शिव मंदिर की छत ढलाई का पूजन के साथ शुभारंभ, गणेश महाली बोले—निर्माण में सहभागी बनना सौभाग्य

रिपोर्ट: MANISH 45 मिनट पहलेझारखण्ड

आस्था और सामाजिक एकजुटता का केंद्र बनेगा शिव मंदिर, गणेश महाली ने क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

श्री श्री चंद्रमौलेश्वर नर्मदेश्वर शिव मंदिर की छत ढलाई का पूजन के साथ शुभारंभ, गणेश महाली बोले—निर्माण में सहभागी बनना सौभाग्य

आदित्यपुर : सतबहिनी जमालपुर स्थित श्री श्री चंद्रमौलेश्वर नर्मदेश्वर शिव मंदिर के छत ढलाई निर्माण कार्य का मंगलवार को विधिवत पूजन के साथ शुभारंभ किया गया। झामुमो नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी गणेश महाली ने पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। इस अवसर पर गणेश महाली ने कहा कि यह मंदिर क्षेत्रवासियों की आस्था, श्रद्धा और सामाजिक एकजुटता का महत्वपूर्ण केंद्र है। मंदिर के निर्माण कार्य में सहभागी बनना उनके लिए सौभाग्य और संतोष का विषय है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों का निर्माण केवल ईंट-पत्थर का कार्य नहीं बल्कि लोगों की आस्था और सामूहिक सहभागिता से जुड़ा प्रयास है। गणेश महाली ने भगवान भोलेनाथ से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। साथ ही मंदिर निर्माण कार्य के सफल एवं निर्विघ्न रूप से पूरा होने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की सेवा, सामाजिक सहभागिता और विकास के लिए वे सदैव समर्पित रहेंगे। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आपसी सहयोग और सहभागिता के साथ मंदिर निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने की अपील भी की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने मंदिर निर्माण कार्य के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त की और भगवान शिव से क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। मौके पर सिकंदर सिंह, मृत्युंजय शाह, गौतम शाह, नागेंद्र सिंह, लखपति सिंह, रोशन शाह, संतोष झा, अशोक सिंह, रोहित सम्राट, कृष्णा पंडित सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इन्हें भी पढ़ें.