ताज़ा-ख़बर

आई-फा इंटरनेशनल में तिरंगे के रंगों में रंगा देशप्रेम

रिपोर्ट: VBN News Desk33 मिनट पहलेझारखण्ड

ट्राई कलर पेंटिंग एवं फेस पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई अद्भुत रचनात्मकता

आई-फा इंटरनेशनल में तिरंगे के रंगों में रंगा देशप्रेम

By Sudhir Kumar रांची। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को कला के माध्यम से अभिव्यक्त करने के उद्देश्य से आई-फा इंटरनेशनल रांची द्वारा “ट्राई कलर पेंटिंग एवं फेस पेंटिंग प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों एवं प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भारतीय तिरंगे के केसरिया, सफेद एवं हरे रंगों के माध्यम से अपनी कला और देशप्रेम को खूबसूरती से प्रस्तुत किया।

प्रतियोगिता में पेपर ड्रॉइंग पेंटिंग को अलग-अलग ग्रुपों में आयोजित किया गया, जबकि ट्राई कलर फेस पेंटिंग में प्रतिभागियों ने अपने चेहरों पर तिरंगे के रंगों को कलात्मक अंदाज में उकेरा। पूरे आयोजन में बच्चों का उत्साह देखते ही बना और वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया। कार्यक्रम में श्रीमती नीतू सिंह, शगुफ्ता बानो, आलिया, हुमायूं कबीर, अल्मा हसन एवं निगार की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया तथा उनकी कला और रचनात्मकता की सराहना की। 🏆 पेपर ड्रॉइंग पेंटिंग के विजेता ग्रुप A 🥇 प्रथम — हुमायरा नसीम 🥈 द्वितीय — त्रिशा रॉय 🥉 तृतीय — मेहक फातिमा 🎖️ सांत्वना — मेरीन फातिमा, आमिर अब्दुल्ला एवं आयत ग्रुप B 🥇 प्रथम — अंकुर दास 🥈 द्वितीय — हुमायरा जावेद 🥉 तृतीय — मिरान खान ग्रुप C 🥇 प्रथम — रुचि कुमारी 🥈 द्वितीय — अनुज कुमार 🥉 तृतीय — आयशा मलिक 🎖️ सांत्वना — जैबा एवं मुनमुन 🎨 ट्राई कलर फेस पेंटिंग के विजेता 🥇 प्रथम — जुनेरा 🥈 द्वितीय — हानिया 🥉 तृतीय — हुमैरा 🎖️ सांत्वना — मंदीप एवं सात आयोजक मोहम्मद साबिर हुसैन ने कहा कि कला केवल रचनात्मक अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं, बल्कि बच्चों में देशप्रेम, संस्कृति और सामाजिक चेतना विकसित करने का भी सशक्त माध्यम है। ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव की भावना व्यक्त करने का अवसर देते हैं। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों, अभिभावकों एवं अतिथियों में खासा उत्साह देखने को मिला। तिरंगे के रंगों से सजे चेहरों और खूबसूरत पेंटिंग्स ने स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को और भी यादगार बना दिया। कार्यक्रम का समापन “जय हिन्द” और “वंदे मातरम्” के नारों के साथ हुआ।

इन्हें भी पढ़ें.