तेली धर्मशाला के ऊपरी तल्ले में दो नए कमरों के निर्माण कार्य का हुआ शुभारंभ
समाज की संपत्ति का विकास, समाज की एकजुटता का प्रतीक है।

Lohardaga: लोहरदगा भाजपा के जिला अध्यक्ष अजय कुमार पंकज ने नारियल फोड़कर विधिवत रूप से निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अजय कुमार पंकज ने कहा कि तेली धर्मशाला समाज की एक महत्वपूर्ण धरोहर है। इसके विस्तार और विकास से समाज के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
समाज की संपत्तियों का संरक्षण, संवर्धन और विकास हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यह निर्माण कार्य धर्मशाला की सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे समाज के लोगों को भविष्य में और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। समाज की संपत्ति का विकास, समाज की एकजुटता का प्रतीक है। शुभारंभ के इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष ने निर्माण के सभी सहयोगियों को हार्दिक धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर तेली धर्मशाला के अध्यक्ष मनोज साहू, रिपु सूदन साहु,लखपति साहु, भगवत साहु,बलराम साहू,कमलेश साहु,रामचरण साहु,सुदर्शन साहू सहित अन्य लोग मौजूद थे