ताज़ा-ख़बर

झारखंड में कोरोना के 511 नए मरीज मिले

रिपोर्ट: विजय425 दिन पहलेस्वास्थ्य और दिनचर्या

राज्य के 15 जिले में कोरोना के एक भी मरीज नहीं मिले है। नौ जिले में कोरोना के मरीज एक्टिव है। राज्य में सबसे ज्यादा पूर्वी सिंहभूम( जमशेदपुर) में 223 मरीज एक्टिव हैं।

झारखंड में कोरोना के 511 नए मरीज मिले

Ranchi: झारखंड में कोरोना के लगातार मामले बढ़ते जा रहे हैं। राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 511 हो गई है। कोरोना से राज्य में 40 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि राज्य में कोरोना के 81 नए मरीज मिले है।

कोरोना के नए मामलों में पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में 29, सरायकेला में 18, रांची में आठ , सिमडेगा में दस, पलामू में तीन, बोकारो,गिरिडीह, हजारीबाग, खूंटी, कोडरमा, लातेहार और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा ) में एक- एक मरीज मिले है। देवघर, धनबाद और लोहरदगा में दो दो मरीज मिले हैं।

राज्य के 15 जिले में कोरोना के एक भी मरीज नहीं मिले है। नौ जिले में कोरोना के मरीज एक्टिव है। राज्य में सबसे ज्यादा पूर्वी सिंहभूम( जमशेदपुर) में 223 मरीज एक्टिव हैं।

इन्हें भी पढ़ें.