ताज़ा-ख़बर

निर्मल महतो के सपनों का झारखंड बनाना ही उनके प्रति होगी सच्ची श्रद्धांजलि : दिलीप चौधरी

रिपोर्ट: Ashwini kumar Ghai6 घंटे पहलेझारखण्ड

आजसू ने मनाया निर्मल महतो का शहादत दिवस, दी श्रद्धांजलि

निर्मल महतो के सपनों का झारखंड बनाना ही उनके प्रति होगी सच्ची श्रद्धांजलि : दिलीप चौधरी

मेदिनीनगर (पलामू) : आजसू पार्टी के तत्वाधान में पलामू जिला के हरिहरगंज में शहीद निर्मल महतो की शहादत दिवस मनाई गई। मौके पर आजसू नेताओं ने उनकी तस्वीर पर फूल माला व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पलामू जिला अध्यक्ष दिलीप चौधरी ने कहा कि शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर हम लोगों को उनके सपनों का झारखंड नव निर्माण करने का लक्ष्य के साथ संघर्ष करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

निर्मल दा ने छात्र नौजवानों का संगठन आजसू पार्टी का गठन किया । इनके संघर्ष व बलिदान के बल पर झारखंड राज्य का निर्माण हुआ। उनके सपनों का झारखंड निर्माण के लिए संघर्ष करते रहने का संकल्प लेने का दिन है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अजीत सिंह व संचालन प्रखंड सचिव इरशाद आलम ने किया। कार्यक्रम में केंद्रीय समिति सदस्य रामजी पासवान, जिला सचिव जितेंद्र पासवान, बुद्धिजीवी मोर्चा के अध्यक्ष गुप्ता सिंह, प्रखंड उपाध्यक्ष गणपत पासवान, विनोद पासवान, लक्ष्मण चौधरी, मो दिलशाद, अरविंद कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए।

इन्हें भी पढ़ें.