ताज़ा-ख़बर

चांडिल के पास दो मालगाड़ियों की टक्कर, कई ट्रेनें रद्द व मार्ग परिवर्तित, रद्द व डायवर्ट हुई ट्रेनों की देखें सूची

रिपोर्ट: MANISH 4 घंटे पहलेदेश

यात्री ट्रेन होती तो हो सकती थी बड़ी त्रासदी, रेल परिचालन ठप्प, देखें सूची

चांडिल के पास दो मालगाड़ियों की टक्कर, कई ट्रेनें रद्द व मार्ग परिवर्तित, रद्द व डायवर्ट हुई ट्रेनों की देखें सूची

सरायकेला : आद्रा रेल मंडल के चांडिल जंक्शन स्टेशन के पास शनिवार तड़के एक बड़ा रेल हादसा हो गया। सुबह करीब 4 बजे टाटानगर से पुरुलिया की ओर जा रही आयरन लदी मालगाड़ी चांडिल स्टेशन पार करने के बाद पटरी से उतर गई। इसके डिब्बे विपरीत दिशा से आ रही दूसरी मालगाड़ी से टकरा गए जिससे दूसरी ट्रेन के भी कई डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा पितकी रेलवे गेट और स्टेशन के बीच हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रेलवे ट्रैक को काफी नुकसान पहुंचा और परिचालन ठप हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। हादसे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि उस समय कोई यात्री ट्रेन वहां से गुजर रही होती तो बड़ी जानमाल की हानि हो सकती थी। फिलहाल उक्त मार्ग पर रेल यातायात रोक दिया गया है।

रद्द व डायवर्ट हुई ट्रेनों की सूची

रद्द ट्रेनें (Cancelled Trains)

20894 (PNBE–TATA) वंदे भारत (JCO 09.08.2025)

28181 (TATA–KIR) (JCO 09.08.2025)

28182 (KIR–TATA) (JCO 11.08.2025)

68035 (TATA–HTE) MEMU (JCO 09.08.2025)

18116/18115 (CKP–GMO–CKP) MEMU (JCO 09.08.2025)

68023/68024 (JGM–PRR–JGM) MEMU (JCO 09.08.2025)

20893 (TATA–PNBE) वंदे भारत (JCO 09.08.2025)

18183 (TATA–BXR) (JCO 09.08.2025)

13301/13302 (DHN–TATA–DHN) (JCO 09.08.2025)

68086 (BRKA–TATA) MEMU (JCO 09.08.2025)

20898 (RNC–HWH) वंदे भारत (JCO 09.08.2025)

68056 (ASN–TATA–ASN) MEMU (JCO 09.08.2025) — ADRA से TATA के बीच सेवा रद्द

मार्ग परिवर्तित ट्रेनें (Diverted Trains)

15630 (SHTT–TBM) (JCO 08.08.2025) — JOC–ADRA–MDN–HIJ के रास्ते

13287 (DVRG–ARA South Bihar) (JCO 09.08.2025) — ROU–HTE–MURI–BKSC–CHAS–BJE–JOC के रास्ते

22805 (BBS–ANVT) साप्ताहिक (JCO 09.08.2025) — ROU–HTE–MURI के रास्ते

18104 (ASR–TATA) (JCO 09.08.2025) — GMO–ADRA–MDN–KGP–TATA के रास्ते

18427 (PURI–ANVT) (JCO 09.08.2025) — TATA–KGP–MDN–ADRA–GOMO के रास्ते

12820 (ANVT–BBS) (JCO 08.08.2025) — NIM–ADRA–MDN–HIJ–BHC के रास्ते

12152 (SHM–LTT) (JCO 08.08.2025) — ADRA–BJE–IPTN–BKSC–MURI–HTE–ROU के रास्ते

28182 (KIR–TATA) (JCO 08.08.2025) — JOC–ADRA–MDN–NTY–TATA के रास्ते

12151 (LTT–SHM) (JCO 07.08.2025) — CKP–TATA–KGP के रास्ते

12801 (PURI–NDLS) (JCO 08.08.2025) — HIJ–MDN–ADRA–BJE–KNF–GMO के रास्ते

13288 (ARA–DURG) (JCO 08.08.2025) — JOC–BJE–CHAS–BKSC–MURI–HTE–ROU के रास्ते

22892 (RNC–HWH) (JCO 09.08.2025) — KSX–BKSC–CRP–MHQ–BJE–ADRA–KGP के रास्ते

22843 (BSP–PNBE) (JCO 08.08.2025) — TATA–KGP–MDN–ADRA–ASN के रास्ते

22891 (HWH–RNC) (JCO 09.08.2025) — KGP–MDN–ADRA–BJE–CRP–BKSC–RNC के रास्ते

20817 (BBS–NDLS) राजधानी (JCO 09.08.2025) - JSG–ROU–NXN–HTE–BKSC–RJB के रास्ते

12876 (ANVT–PURI) (JCO 08.08.2025) — GMO–KNF–BIE–ADRA–MDN–HIJ के रास्ते

इन्हें भी पढ़ें.