मिशन समृद्धि संस्था ने जरूरतमंदों के बीच किया कपड़ों का वितरण
ठंड के मौसम में भी संस्था की ओर से भरपूर गरम कपड़े बांटे जा रहे हैं।

मेदिनीनगर : मिशन समृद्धि संस्था पिछले नौ वर्षों से जरूरतमंदों की सेवा में लगातार सक्रिय रही है। संस्था द्वारा शिक्षा, भोजन और महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया जा रहा है। सालभर दानदाताओं की ओर से नए और पुराने कपड़े संस्था को प्राप्त होते रहते हैं, जिन्हें समय-समय पर जरूरतमंदों के बीच वितरित किया जाता है।
ठंड के मौसम में भी संस्था की ओर से भरपूर गरम कपड़े बांटे जा रहे हैं। संस्था द्वारा कचरवा टोला में संचालित ‘समृद्धि की पाठशाला’ स्थल पर बच्चों तथा उनके माता-पिता के बीच कपड़ों का वितरण किया गया। इस अवसर पर सभी के चेहरों पर खुशी झलक रही थी। साथ ही बच्चों को सम्मान के साथ आत्म स्वालंबी होने का संदेश दिया गया।
इसके अतिरिक्त रजवाडीह, चियांकि रोड, पोखराहा और डालटनगंज रेलवे स्टेशन परिसर में भी कपड़ों का वितरण किया गया। इस अभियान में श्वेता सिन्हा, सीमा अग्रवाल, अनिशा सिन्हा, मुस्कान सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।
संस्था की ओर से उन सभी दानदाताओं का आभार व्यक्त किया गया जिनके सहयोग से यह सेवा कार्य संभव हुआ। अहिल्या गिरि, बैजन्ती गुप्ता, वीणा राज, सीमा अग्रवाल और डॉ. देव प्रकाश के सराहनीय योगदान की विशेष प्रशंसा की गई।
संस्था की अध्यक्ष शीला श्रीवास्तव ने कहा कि मिशन समृद्धि” का उद्देश्य समाज में जरूरतमंदों तक राहत और सम्मान दोनों पहुँचाना है, ताकि हर व्यक्ति आत्मनिर्भर बन सके।