ताज़ा-ख़बर

जब तक जिंदगी है, दांतों को स्वस्थ रखना है बहुत जरूरी : मनोज सिंह

रिपोर्ट: Shailendra Tiwary59 मिनट पहलेझारखण्ड

भाजपा नेता मनोज सिंह ने किया स्मार्ट डेंटल क्लिनिक का उद्घाटन

जब तक जिंदगी है, दांतों को स्वस्थ रखना है बहुत जरूरी : मनोज सिंह

मेदिनीनगर (पलामू ) : स्थानीय हमीरगंज पत्थर मिल रोड स्थित स्मार्ट डेंटल क्लिनिक का उद्घाटन भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज सिंह ने फीता काट कर किया। मौके पर उन्होंने कहा कि आज दांतों की समस्या आम हो गई है। दांतों की देखभाल जरूरी है।

जब तक जिंदगी है तब तक दांत को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है। बहुत खुशी की बात है कि अपने मोहल्ले आस- पड़ोस का युवक डॉ हर्ष अखौरी अपनी शिक्षा पूर्ण करने के बाद अपने ही क्षेत्र में आकर डेंटल क्लिनिक खोल रहे हैं ताकि शहर के लोगों को यहीं पर सेवा सुविधा मिल सके। उन्होंने डॉक्टर हर्ष को बधाई व शुभकामनाएं दी। कहा कि शहर वासियों को उनके क्लीनिक में आकर अपने दांतों की समस्याओं के बारे में संपर्क करना चाहिए। उन्होंने डा. हर्ष के उज्जवल भविष्य की कामना की।

मौके पर डा. हर्ष ने कहा कि मुस्कान को हर दिन स्वस्थ, चमकदार व आत्मविश्वास से भरपूर बनाए रखना जरूरी है। उनके क्लीनिक में दातों के नसों के इलाज के लिए आरसीटी, दर्द रहित दांतों को निकालने, दांतों में हो गए गड्ढे को साफकर मसाला भरने, दांतों की सफाई कर चमकदार बनाने, फिक्स कैप के साथ ही टेढ़े-मेढ़े दांतों को सही जगह पर लाने का कार्य किया जाता है। उद्घाटन समारोह में भाजपा नेता रघुराज पांडेय, अरुण अखौरी, विनोद सिन्हा, वार्ड कमिश्नर अनूप सिंह, पिंकू सिंह सहित दर्जनों मोहल्लावासी व पारिवारिक लोग मौजूद थे।

इन्हें भी पढ़ें.