ताज़ा-ख़बर

ईद मिलादुन्नबी कार्यक्रम में गूंजा सर्वधर्म समभाव का संदेश,मोहम्मद साहब के बताए रास्ते पर चलें:राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

रिपोर्ट: VBN News Desk1 घंटे पहलेझारखण्ड

इस मौके पर राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने सर्वधर्म समभाव, आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

ईद मिलादुन्नबी कार्यक्रम में गूंजा सर्वधर्म समभाव का संदेश,मोहम्मद साहब के बताए रास्ते पर चलें:राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

लातेहार। लातेहार अंजुमन इस्लामिया के बैनर तले बुधवार, 26 अगस्त को जिला खेल स्टेडियम में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जनसभा एवं धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंजुमन इस्लामिया के सदर आफताब आलम ने की, जबकि संचालन हाफिज बरकत आलम ने किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद सह झामुमो केंद्रीय सदस्य बैद्यनाथ राम एवं उनके प्रतिनिधि सह पुत्र प्रभात कुमार शामिल हुए।

अतिथियों का गुलदस्ता एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया।इस मौके पर राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने सर्वधर्म समभाव, आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इस्लाम, सनातन, ईसाई, बौद्ध सहित सभी धर्मों में मानवता, प्रेम, सम्मान और एकता की भावना का संदेश दिया गया है। सभी लोगों को हजरत मोहम्मद साहब के बताए रास्ते पर चलते हुए देश से प्रेम और एक-दूसरे से मोहब्बत करनी चाहिए।

कार्यक्रम में तंजिम ओलमा अहले सुन्नत के कई उलेमा एवं वक्ताओं ने हजरत मोहम्मद मुस्तफा की सीरत और उनके संदेशों पर प्रकाश डाला।मुफ्ती मोदस्सीर अमजदी, मौलाना वारिश जमाल, मौलाना राजाउल्लाह एवं मौलाना परवेज अशरफी ने कहा कि हजरत मोहम्मद साहब के आने से पूरी इंसानियत को हिदायत और रहमत का रास्ता मिला। उन्होंने सच्चाई, अमानतदारी, गरीबों एवं जरूरतमंदों की मदद, पड़ोसियों के अधिकार, आपसी भाईचारे और इंसानियत का संदेश दिया।

वक्ताओं ने कहा कि नबी की सीरत को केवल सुनना या नात पढ़ना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसे अपने जीवन में उतारने की जरूरत है।सच्चाई, अच्छे अखलाक, सब्र, माफी, नमाज और जरूरतमंदों की मदद जैसे गुणों को जीवन का हिस्सा बनाना ही सच्ची सीख है।कार्यक्रम में हाफिज वसीम, गुलाम जाबिर, महबूब हसन, खुशनूर, मौलाना मकसूद, कारी इरफान, हाफिज शोएब, कारी रजा, जावेद खान, शमशाद आलम, अख्तर, अयूब, सरताज, शमसेर, रिजवान खान, लड्डन, सरवर, वारिश, टिंकू, नसीम, नासरुद्दीन, आजाद खान, एहसान अंसारी, विशाल, रशीद, दीपक समेत अंजुमन के पदाधिकारी, उलेमा, मीडिया प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

इन्हें भी पढ़ें.