ताज़ा-ख़बर

बड़ा कांकड़ा गंगा मेला में उमड़ा जनसैलाब, मनोज चौधरी ने माता गंगा से की सुख-समृद्धि की कामना

रिपोर्ट: MANISH 45 दिन पहलेझारखण्ड

गंगा मेला संस्कृति संरक्षण और मनोरंजन का सशक्त माध्यम : मनोज चौधरी

बड़ा कांकड़ा गंगा मेला में उमड़ा जनसैलाब, मनोज चौधरी ने माता गंगा से की सुख-समृद्धि की कामना

सरायकेला : गम्हरिया प्रखंड के बड़ा कांकड़ा गांव में आयोजित सात दिवसीय गंगा मेला के चौथे दिन शनिवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी विशेष रूप से मेले में शामिल हुए और माता गंगा के समक्ष माथा टेककर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। मेले में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मनोज चौधरी ने कहा कि मकर संक्रांति क्षेत्र का सबसे बड़ा पर्व है और बड़ा कांकड़ा का गंगा मेला झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मेला न केवल संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण का माध्यम है बल्कि यह मनोरंजन का भी सशक्त जरिया है जिसका लोगों को पूरे वर्ष इंतजार रहता है। उन्होंने मेला संस्कृति को सामाजिक एकता और आपसी सौहार्द को मजबूत करने वाला बताया। इस अवसर पर मेला समिति की ओर से चित्रसेन महतो सहित अन्य सदस्यों ने मनोज चौधरी का माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में नवयुवक आदिवासी कल्याण समिति के अध्यक्ष श्याम चरण तीयू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इन्हें भी पढ़ें.