ताज़ा-ख़बर

रांची में ओवरस्पीडिंग पर महेंद्र सिंह धोनी का कटा चालान, ट्रैफिक नियमों में नहीं मिली छूट

रिपोर्ट: VBN News Desk1 घंटे पहलेझारखण्ड

कांके इलाके में स्पीड ड्राइविंग कैमरे में कैद, 1000 रुपये का जुर्माना जारी

रांची में ओवरस्पीडिंग पर महेंद्र सिंह धोनी का कटा चालान, ट्रैफिक नियमों में नहीं मिली छूट

रांची : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर चर्चा में हैं लेकिन इस बार कारण उनका खेल नहीं बल्कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन है। राजधानी रांची में ओवरस्पीडिंग के मामले में ट्रैफिक पुलिस ने उनका चालान काटा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना कांके इलाके की है जहां धोनी अपनी लग्जरी कार से गुजर रहे थे। इसी दौरान ट्रैफिक पुलिस के निगरानी कैमरे में उनकी गाड़ी निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में दर्ज की गई। स्पीड लिमिट का उल्लंघन पाए जाने पर ट्रैफिक विभाग ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत 1000 रुपये का जुर्माना जारी किया। ट्रैफिक अधिकारियों का कहना है कि नियम सभी के लिए समान हैं और कानून के पालन में किसी प्रकार की विशेष छूट नहीं दी जाती। यह कार्रवाई सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से की गई है। गौरतलब है कि रांची में ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर निगरानी व्यवस्था और सख्त की गई है ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

इन्हें भी पढ़ें.