ताज़ा-ख़बर

टाटा मेन अस्पताल के बाहर फुटपाथ की नौ दुकानें आग में राख, लाखों का नुकसान

रिपोर्ट: VBN News Desk1 घंटे पहलेझारखण्ड

बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में संदिग्ध आगजनी, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

टाटा मेन अस्पताल के बाहर फुटपाथ की नौ दुकानें आग में राख, लाखों का नुकसान

जमशेदपुर : टाटा मेन अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर स्थित फुटपाथ दुकानदारों की नौ दुकानों में मंगलवार देर रात आग लगने की घटना सामने आई है। मामला बिष्टुपुर थाना क्षेत्र का है। आगजनी में चाय, फल और नाश्ते के ठेले व गुमटियां पूरी तरह जलकर राख हो गईं। बुधवार सुबह जब दुकानदार रोज की तरह दुकान खोलने पहुंचे तो पूरा परिसर राख में तब्दील दिखा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सभी दुकानदार रात करीब 10 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात अचानक आग भड़क उठी जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक नौ दुकानें पूरी तरह जल चुकी थीं। आग इतनी भीषण थी कि गैस सिलेंडर, बर्तन, फल और चाय बनाने के उपकरण समेत सारा सामान नष्ट हो गया। पीड़ितों ने तीन से चार लाख रुपये तक के नुकसान का अनुमान जताया है। कई दुकानदारों ने हाल ही में उधार लेकर सामान खरीदा था जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और गंभीर हो गई है। कुछ दुकानदारों ने सुनियोजित आगजनी की आशंका जताई है। थाना प्रभारी आलोक दुबे ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस ने दोषियों की जल्द पहचान कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

इन्हें भी पढ़ें.