ताज़ा-ख़बर

मिसिर बेसरा की गिरफ्तारी के नायकों को CRPF डीजी ने किया सम्मानित

रिपोर्ट: VBN News Desk3 घंटे पहलेझारखण्ड

रांची में 209 कोबरा बटालियन के जवानों से मिले डीजी जीपी सिंह, कहा—नक्सल विरोधी अभियान में ऐतिहासिक सफलता का श्रेय बहादुर जवानों को

मिसिर बेसरा की गिरफ्तारी के नायकों को CRPF डीजी ने किया सम्मानित

रांची: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के महानिदेशक जीपी सिंह गुरुवार को झारखंड दौरे पर रांची पहुंचे। उन्होंने रांची स्थित ग्रुप सेंटर में 209 कोबरा बटालियन के उन अधिकारियों और जवानों से मुलाकात की, जिन्होंने झारखंड पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर भाकपा (माओवादी) के केंद्रीय कमेटी सदस्य और एक करोड़ रुपये के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा की गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाई।

इस अवसर पर सीआरपीएफ डीजी ने अभियान में शामिल जवानों और अधिकारियों को सम्मानित करते हुए उनके साहस, पेशेवर दक्षता और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि मिसिर बेसरा जैसे शीर्ष माओवादी नेता की गिरफ्तारी देश के नक्सल विरोधी अभियान की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है और यह सुरक्षा बलों के बेहतर समन्वय एवं रणनीतिक कार्रवाई का परिणाम है।

गौरतलब है कि झारखंड में नक्सल विरोधी अभियानों में 209 कोबरा बटालियन लगातार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। चाहे मुठभेड़ हो या शीर्ष नक्सलियों की गिरफ्तारी, इस बटालियन के जवानों ने कई सफल अभियानों को अंजाम दिया है। हाल ही में मिसिर बेसरा की गिरफ्तारी में भी कोबरा बटालियन की भूमिका सबसे अहम रही, जिसके बाद स्वयं सीआरपीएफ डीजी रांची पहुंचकर जवानों का उत्साहवर्धन किया और उनकी वीरता को सम्मानित किया।

इन्हें भी पढ़ें.