ताज़ा-ख़बर

लोहरदगा जिला के 43वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

रिपोर्ट: VBN News Desk5 घंटे पहलेझारखण्ड

कार्यक्रम के माध्यम से झारखंड की समृद्ध लोक संस्कृति एवं परंपराओं की सुंदर झलक देखने को मिली।

लोहरदगा जिला के 43वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

By Roshan Shahdeo लोहरदगा। लोहरदगा जिला के 43वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को नगर भवन में जिला प्रशासन द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकमल मिश्रा, उपायुक्त संदीप कुमार मीना समेत जिला के वरीय पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं सांस्कृतिक दलों ने पारंपरिक नृत्य, लोकगीत एवं रंगारंग प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। कार्यक्रम के माध्यम से झारखंड की समृद्ध लोक संस्कृति एवं परंपराओं की सुंदर झलक देखने को मिली। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकमल मिश्रा ने कहा कि लोहरदगा आने के बाद उन्हें झारखंड की संस्कृति, प्रतिभा एवं यहां के लोगों को नजदीक से जानने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका सदैव आमजनों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहती है।

वहीं उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने जिलेवासियों को 43वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोहरदगा का इतिहास गौरवपूर्ण रहा है और जिले ने विकास के कई आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि जिले की सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक एकता इसकी सबसे बड़ी ताकत है। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले कलाकारों को जिला प्रशासन द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, कर्मी, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

इन्हें भी पढ़ें.