ताज़ा-ख़बर

डीएवी पब्लिक स्कूल में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित, वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

रिपोर्ट: VBN News Desk1 घंटे पहलेझारखण्ड

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य डॉ. विश्वदीप चक्रवर्ती ने विद्यालय परिवार के साथ वैदिक मंत्रोच्चार एवं गायत्री मंत्र के साथ की।

डीएवी पब्लिक स्कूल में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित, वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

By Ajay Kumar

पाकुड़। स्थानीय डीएवी पब्लिक स्कूल परिसर में गुरुवार को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी एवं वार्षिक परीक्षा परिणाम प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शैक्षणिक सत्र 2025-26 के वार्षिक परीक्षा परिणाम पत्र का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य डॉ. विश्वदीप चक्रवर्ती ने विद्यालय परिवार के साथ वैदिक मंत्रोच्चार एवं गायत्री मंत्र के साथ की। इसके पश्चात विभिन्न कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को उनके अभिभावकों की उपस्थिति में सम्मानित करते हुए परीक्षा परिणाम पत्र प्रदान किया गया।

अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ. चक्रवर्ती ने अभिभावकों से बच्चों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने, उनके विचारों को समझने तथा उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। वहीं अभिभावकों ने भी विद्यालय प्रबंधन को कई उपयोगी सुझाव दिए।

संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति को अभिभावकों के साथ साझा करना तथा विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा। कार्यक्रम में एलकेजी से लेकर कक्षा नवम एवं ग्यारहवीं तक के छात्रों के वार्षिक परीक्षा परिणाम प्रदर्शित किए गए। साथ ही अभिभावकों से विचार-विमर्श कर उनके सुझाव भी आमंत्रित किए गए।

इन्हें भी पढ़ें.