ताज़ा-ख़बर

ट्रंप-शी मुलाकात पर दुनिया की नजर, व्यापार और ईरान मुद्दे पर होगी अहम वार्ता

रिपोर्ट: VBN News Desk50 मिनट पहलेविदेश

डोनाल्ड ट्रंप आज पहुंचेंगे चीन, टैरिफ विवाद और वैश्विक तनाव कम करने पर रहेगा फोकस

ट्रंप-शी मुलाकात पर दुनिया की नजर, व्यापार और ईरान मुद्दे पर होगी अहम वार्ता

एजेंसी : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मंगलवार को चीन दौरे के लिए रवाना हो गए। वे बुधवार को बीजिंग पहुंचेंगे, जहां उनकी मुलाकात चीन के राष्ट्रपति Xi Jinping से होगी। इस हाई-प्रोफाइल बैठक पर पूरी दुनिया की नजर टिकी हुई है क्योंकि दोनों देशों के बीच व्यापार, टैरिफ, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति और दुर्लभ खनिजों से जुड़े समझौतों पर अहम चर्चा होने वाली है। यह ट्रंप का दूसरा चीन दौरा है। इससे पहले वे वर्ष 2017 में अपने पहले कार्यकाल के दौरान चीन गए थे। बताया जा रहा है कि इस बार उनके साथ अमेरिकी कंपनियों के कई शीर्ष अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। अमेरिकी उप प्रेस सचिव अन्ना केली के अनुसार ट्रंप बुधवार शाम बीजिंग पहुंचेंगे और गुरुवार को द्विपक्षीय बैठक व स्वागत समारोह में हिस्सा लेंगे। बीजिंग रवाना होने से पहले ट्रंप ने कहा कि उनकी मुलाकात का मुख्य एजेंडा व्यापार होगा। उन्होंने Xi Jinping को अच्छा दोस्त बताते हुए उम्मीद जताई कि यह यात्रा सकारात्मक परिणाम लेकर आएगी। इस दौरान ट्रंप ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर भी कड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि या तो अमेरिका और ईरान के बीच समझौता होगा या फिर ईरान को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। वहीं अमेरिकी मीडिया पर निशाना साधते हुए ट्रंप ने फेक न्यूज को देशद्रोह जैसा करार दिया। इधर अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) के कमिश्नर मार्टी मकारी के इस्तीफे की भी चर्चा तेज है। ट्रंप ने काइल डायमांटास को कार्यवाहक कमिश्नर बनाए जाने की घोषणा की है।

इन्हें भी पढ़ें.