ताज़ा-ख़बर

गौवंशीय पशु हत्या मामले में कपाली पुलिस की कार्रवाई, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: MANISH 16 घंटे पहलेअपराध

पशुओं के प्रति क्रूरता बर्दाश्त नहीं, कानून के तहत होगी सख्त कार्रवाई : ओपी प्रभारी धिरंजन कुमार

गौवंशीय पशु हत्या मामले में कपाली पुलिस की कार्रवाई, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी पुलिस ने पशुओं के प्रति क्रूरता एवं गौवंशीय पशु हत्या अधिनियम से जुड़े मामले में कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। कपाली ओपी थाना कांड संख्या 68/2026 के तहत दर्ज मामले में पुलिस ने मो. शाहिद (36 वर्ष), पिता स्वर्गीय सिराज, निवासी डैमडुबी अंसारनगर, थाना चांडिल (कपाली ओपी), जिला सरायकेला-खरसावां को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामले की जानकारी देते हुए धिरंजन कुमार ने कहा कि पशुओं के प्रति क्रूरता और गौवंशीय पशु हत्या से जुड़े मामलों को गंभीरता से लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और कानून उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। ओपी प्रभारी ने कहा कि कपाली पुलिस क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चला रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि कहीं पशु क्रूरता या अवैध पशु तस्करी जैसी गतिविधियों की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचना दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

इन्हें भी पढ़ें.