ताज़ा-ख़बर

अरविंद बने चैनपुर मुखिया संघ के अध्यक्ष

रिपोर्ट: Ashwini kumar 2 दिन पहलेझारखण्ड

गुरुवार को चैनपुर स्थित वन विश्रामागार में आयोजित बैठक में उक्त आशय का निर्णय लिया गया।

अरविंद बने चैनपुर मुखिया संघ के अध्यक्ष

चैनपुर (पलामू):चैनपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बुढीवीर के मुखिया अरविंद कुमार तिवारी को चैनपुर प्रखंड मुखिया संघ का अध्यक्ष चुना गया है। गुरुवार को चैनपुर स्थित वन विश्रामागार में आयोजित बैठक में उक्त आशय का निर्णय लिया गया। बैठक में बसरिया पंचायत के मुखिया नितेश कुमार सिंह को सचिव, व पंचायत के मुखिया बसंत राम व मुस्तफा अंसारी को उपाध्यक्ष चुना गया। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी खुरा पंचायत की मुखिया निर्मला देवी को दी गई। बैठक की अध्यक्षता मुखिया निर्मला देवी ने की। बैठक में मुखिया पपलू दुबे, दीनानाथ मांझी, लाल बहादुर भुईयां,नेहा प्रवीण,बबिता देवी, धनवंती देवी अनीता देवी सुनीता देवी जितेंद्र यादव पार्वती देवी, जमीला बीवी,पार्वती देवी, कुसुम देवी आदि मौजूद थे।

इन्हें भी पढ़ें.