ताज़ा-ख़बर

देवघर में तीन मंजिला इमारत ढही

रिपोर्ट: VBN News Desk90 दिन पहलेझारखण्ड

कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका, बचाव कार्य जारी

देवघर में तीन मंजिला इमारत ढही

देवघर,। झारखंड के देवघर में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। नगर थाना क्षेत्र के सीता होटल के पास एक तीन मंजिला इमारत ढह गयी है। हादसे में 10 से 12 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

प्रशासन ने मलबे में 4 लोगों के फंसे होने की पुष्टि की है। इनमें दर्दमारा निवासी सुनील कुमार यादव, पत्नी सोनी देवी, पुत्र सत्यम कुमार और चाय दुकान चलाने वाली पूनम देवी शामिल हैं। सुनील कुमार यादव निजी चालक है। पूनम के दो बच्चे सुहानी और पीहू को लोगों ने पहले ही सुरक्षित निकाल लिया।

तीन मंजिला इमारत गिरने की घटना के बाद एनडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीम को घटनास्थल पर प्रतिनियुक्त किया गया है। घटनास्थल पर राहत व बचाव कार्य जारी है। घटनास्थल पर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे, डीसी, एसपी कैंप कर रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें.