ताज़ा-ख़बर

पीएम आवास योजना के लाभुक चयन पर मंथन, पात्र परिवारों को प्राथमिकता देने पर जोर

रिपोर्ट: Dilip Karmali12 घंटे पहलेझारखण्ड

मगनपुर पंचायत भवन में हुई बैठक, पारदर्शी चयन प्रक्रिया अपनाने का लिया गया संकल्प

पीएम आवास योजना के लाभुक चयन पर मंथन, पात्र परिवारों को प्राथमिकता देने पर जोर

रामगढ़ : गोला प्रखंड अंतर्गत मगनपुर पंचायत भवन में सोमवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत के मुखिया, उपमुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत सेवक सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया और योजना के लाभुकों के चयन को लेकर विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ केवल वास्तविक एवं पात्र जरूरतमंद परिवारों तक ही पहुंचे। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि आर्थिक रूप से कमजोर तथा सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करने वाले परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। मौके पर पंचायत के मुखिया नुरुल्ला अंसारी ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंचाना पंचायत की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी वार्ड सदस्यों से अपने-अपने क्षेत्रों में सर्वे कर योग्य लाभुकों की पहचान करने तथा उनकी सूची तैयार करने का आग्रह किया ताकि किसी भी पात्र व्यक्ति को योजना के लाभ से वंचित न होना पड़े। बैठक में लाभुक चयन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाने पर भी बल दिया गया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि चयन प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनियमितता या पक्षपात नहीं होना चाहिए और जरूरतमंद परिवारों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। बैठक में उपमुखिया अकबर अंसारी, पंचायत सेवक कंचन कुमारी, महाबीर करमाली, कहिम अंसारी, साकिम अंसारी, मुमताज अंसारी, यासीन अंसारी, रेखा देवी, सरिता देवी, असलम अंसारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने योजना को सफलतापूर्वक धरातल पर उतारने और पात्र लाभुकों तक इसका लाभ पहुंचाने का संकल्प लिया।

इन्हें भी पढ़ें.