ताज़ा-ख़बर

कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर केंद्रीय मंत्री से की गई यौन उत्पीड़न अधिनियम के सख्त पालन की मांग

रिपोर्ट: MANISH 15 घंटे पहलेझारखण्ड

रश्मि साहू ने बताया कि इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने जल्द ही इस पर ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर केंद्रीय मंत्री से की गई यौन उत्पीड़न अधिनियम के सख्त पालन की मांग

आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ हो रहे लैंगिक उत्पीड़न की रोकथाम के लिए केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी से यौन उत्पीड़न (पीओएसएच) अधिनियम 2013 को सख्ती से लागू करवाने की मांग की गई है। यह मांग भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष रश्मि साहू ने की है। उन्होंने कहा कि एशिया के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्रों में शामिल आदित्यपुर में हजारों छोटी-बड़ी कंपनियां स्थित हैं जहां बड़ी संख्या में महिलाएं कार्यरत हैं। लेकिन कार्यस्थल पर आए दिन लैंगिक उत्पीड़न की घटनाएं सामने आती रहती हैं जो अत्यंत चिंताजनक है। ऐसे में आवश्यक है कि कंपनियां कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न (पोश) अधिनियम 2013 का अनुपालन सुनिश्चित करें। रश्मि साहू ने कहा कि यदि अधिनियम का सख्ती से पालन कराया जाए तो कार्यस्थल को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाया जा सकता है और उत्पीड़न की घटनाओं में भी कमी लाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने जल्द ही इस पर ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

इन्हें भी पढ़ें.