ताज़ा-ख़बर

भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा शुक्रवार से, सरायकेला में श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर

रिपोर्ट: MANISH 16 घंटे पहलेझारखण्ड

इस धार्मिक आयोजन के साथ-साथ 10 जुलाई तक श्री जगन्नाथ मेला का आयोजन भी किया जाएगा।

भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा शुक्रवार से, सरायकेला में श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर

सरायकेला : भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथ यात्रा का शुभारंभ शुक्रवार से होने जा रहा है। इस भव्य अवसर पर भगवान श्री जगन्नाथ अपने अग्रज बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ परंपरागत रूप से गुंडिचा मौसी के घर पधारेंगे। रथ यात्रा को लेकर श्री जगन्नाथ मेला कमेटी द्वारा तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सरायकेला थाना चौक स्थित प्रसिद्ध गुंडिचा मंदिर को विशेष रूप से सजाया जा रहा है। मंदिर की रंगाई-पुताई एवं सजावट का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है और शुक्रवार सुबह तक सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी। इस धार्मिक आयोजन के साथ-साथ 10 जुलाई तक श्री जगन्नाथ मेला का आयोजन भी किया जाएगा। मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले, खिलौने एवं अन्य साधनों की व्यवस्था की गई है। महिलाओं के लिए विशेष रूप से मीना बाजार लगाया गया है जिसमें सौंदर्य प्रसाधन और गृह उपयोगी वस्तुएं उपलब्ध रहेंगी। स्थानीय नागरिकों में रथ यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस आयोजन में भाग लेने के लिए तैयारियों में जुटे हुए हैं। आयोजकों का कहना है कि रथ यात्रा के दौरान भक्तों की सुविधा और सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

इन्हें भी पढ़ें.